वास्तु के अनुसार कैसा हो घर का द्वार

//वास्तु के अनुसार कैसा हो घर का द्वार

वास्तु के अनुसार कैसा हो घर का द्वार

By | 2017-12-14T06:30:46+00:00 October 16th, 2017|Miscellaneous|

घर की शुभता व अशुभता कई बातों पर निर्भर करती है। प्रवेश द्वार का भी इसमें विशेष महत्व है। कैसा हो हमारे घर का प्रवेश द्वार.. पेश हैं आसान वास्तु टिप्स: ’ घर का मुख्य द्वार पूर्व अथवा उत्तर दिशा में शुभ माना गया है।
– द्वार के दो पल्ले होने चाहिए।
– द्वार खोलने और बंद करने पर आवाज़ नही होनी चाहिए।
– द्वार पर मंगल चिन्ह लगाना शुभ होता है।
– मुख्य प्रवेश द्वार ईशान की ओर से पूर्व दिशा के मध्य में होना चाहिए।
– मुख्य प्रवेश द्वार के सामने टी जंक्शन वाली सड़क नहीं होनी चाहिए।