न्याय शक्ति पक्षिक समाचार
उद्ेश्य
न्याय शक्ति पंजी. संस्था का अपना पाक्षिक समाचार पत्र निकालने का मुख्य उद्देश्य सदस्यों को संस्था मे चल रही गतिविधियां,जानकारियां,प्रगति इत्यादि से हर 15 दिन बाद रूबरू कराना तो है साथ ही समाचार पत्रों के पंजीकरण कार्यालय में इस के शीर्षक को पंजीकृत कराना है ताकि कोई अन्य इस शीर्षक के अंतर्गत संस्था के सदस्यों और आम आदमी में कोई अन्य व्यक्ति संस्था के इस नाम को पंजीकृत करवा के किसी प्रकार से अपने निजी स्तर पर किसी की प्रकार भ्रांति न फैला सके। वैसे भी संस्था के साथ जुड़े एक साप्ताहिक समाचार पत्र के द्वारा भी सदस्यों को संस्था की गतिविधियां और जानकारियां हर सप्ताह उपलब्ध होती रहेंगी।
यह समाचार पत्र संस्था के नियमित सदस्यों के लिए निःशुल्क है परन्तु अन्य पाठकों के लिए इसका एक प्रति अंक 2/25 रखा गया है जो परिवर्तनीय हैं। समाचार पत्र के द्वारा जानकारियां भेजना आज के बढ़ते डाक खर्च को घटाता है जो संस्था के लिए लाभदायक है।
समाचार पत्र के माध्यम से सदस्यों के साथ जुड़े रहने का अवसर तो मिलता ही है साथ ही सदस्यों की उनके अपने क्षेत्र से मिलने वाली जानकारियां,शिकायतें समस्याएं भी उसमे प्रकाशित हो जाती हैं जो संम्बधित लोगो के ध्यानाकर्षण का सबब बन सकती हैं। ऐसी सामग्री प्रकाशित होने का अर्थ/मीडिया मे छपना माना जाता है जिस पर कार्यवाही होनी आवश्यक बन जाती है। विभिन्न क्षेत्रो से जानकारियां सूचनाएं भेजने वाला संस्था का सदस्य दूसरे शब्दो में समाचार पत्र का रिपोर्टर बन जाता हैं। सदस्यों के अलावा कोई भी आम आदमी अपनी शिकायतें,समस्याएं परेशानियां सुझाव,लेख या अन्य रचनाएं हमे भेज सकता है जो स्तरीय होने पर जनहितार्थ प्रकाशित की जा सकती हैं। ध्यान इस बात का रखना आवश्यक बनता है कि सभी जानकारियां सत्य एवं प्रमाणांे सहित भेजी जाएं ताकि संस्था को बाद मे किसी प्रकार के विवाद में उलझकर कानूनी विवाद मे फंसना पड़े जो समय धन एवं परिश्रम की बरबादी के अलावा कुछ भी नही हैं। आशा है सभी सदस्य इसका ध्यान रखेंगे और संस्था के लक्ष्य एवं उद्ेश्य को आगे बढ़ाने मे हमारा भरपूर सहयोग करेंगे।
सम्पादकीय मंडल
समाचार पत्र का कुशल संचालन करने के लिए संस्था की प्रबंध समिति द्वारा नामित वर्तमान संपादकीय मंडल एंव सहयोगी निम्नलिखित हैं जो समय एंव परिस्थितियों के अनुसार संस्था द्वारा परिवर्तनीय हैंः-
स्वामी : न्याय शक्ति पंजीकृत एन जी ओ (संस्थाद्ध)
प्रधान-संपादक ,मुद्रक एवं प्रकाशक : आर.एस.शर्मा
प्रबंध-संपादक : श्री श्री नारायण गुप्ता
उप-संपादक : तारा स्नेहिल
सह-संपादक : जयदेव सिंह,दिव्या शर्मा
सलाहकार-संपादक : एस. आर. अबरोल
साज-सज्जा : सुभाष चन्द्र
Save Children From Hunger
Became a part of the world lorem ipsum
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit. Numquam quaerat atque, dolore. Amido ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit. Numquam quaerat atque, dolore.Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.