नसों के डैमेज होने के क्या कारण हैं?

//नसों के डैमेज होने के क्या कारण हैं?

नसों के डैमेज होने के क्या कारण हैं?

By | 2017-12-14T06:31:21+00:00 October 16th, 2017|Health Care|

नस में दर्द या नस का क्षतिग्रस्त हो जाना क्रोनिक या लंबे समय तक होने वाले दर्द का एक सामान्य कारण है। हमारी नसें या धमनियाँ दर्द के संकेत को दिमाग तक पहुंचाती हैंए लेकिन कई बार ये नसें ही दर्द का कारण बनती हैं। इसके मेडिकल कारण हो सकते हैं जैसे कि चोटए दबाव या नसों में जकड़न। ये नसें पूरी तरह या आंशिक रूप से शरीर की कई क्रियाओं को नियंत्रित करती हैंए जैसे कि हार्ट रेटए ब्लड प्रेशर लेवलए पाचन और तापमान नियंत्रण आदि। ये नसें मांसपेशियों के माध्यम से आपके दिमाग और रीड की हड्डी तक सूचना भेजते हुये आपके मूवमेंट और गतिविधियों पर नियंत्रण रखती हैं।

ये नसें त्वचा व मांसपेशियों के माध्यम से दिमाग और रीड की हड्डी से वापस सूचना प्राप्त भी करती हैं। चूंकि नसें आपके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती हैं इसलिए नसों में चोट या दर्द आपकी ज़िंदगी को पूरी तरह प्रभावित करता है। इससे आपके दिमाग और रीड की हड्डी को भी नुकसान हो सकता है। कुछ मामलों मेंए जिन लोगों में की एक नस में क्षति होती है तो उनमें दोए तीन नसों में नुकसान होने के लक्षण भी दिखाई देते हैं। नसें कई तरह से क्षतिग्रस्त हो सकती हैं। पेरिफेरल नर्व उम्र के साथ क्षतिग्रस्त होती है। पेरिफेरल नर्व जिनकी क्षतिग्रस्त होती है उनमें से हर तीसरे व्यक्ति में इसका कारण डायबिटीज़ होता है। अन्य में इसके कारण का पता नहीं चल पाता है। बहुत सी ऑटो.इम्यून डीजीज की कारण नसों में दर्द या नुकसान हो सकता है। कैंसर कई तरह से नसों में दर्द या नुकसान पहुंचा सकता है। कई मामलों मेंए विशेष प्रकार के कैंसर में पोषण की कमी से नसों को नुकसान पहुंचता है। कई लोगों में कीमोथैरेपी और रेडियोथैरेपी भी नसों में दर्द पैदा करती है। चोट के कारण भी नसों में दर्दए क्षति और गर्दन में सूई जैसी चुभन होती है। कई पदार्थ शरीर अपने आप एडजस्ट करता है और इनसे नसों में दर्द या क्षति नहीं हो सकती है।

डायबिटीज़ वाले लोगों में यदि नसों में दर्द होता हैए तो यह एक बीमारी के रूप में विकसित होता चला जाता है। इसलिए यदि आपके डायबिटीज़ है और नसों में दर्द भी रहता है तो आपको जितना जल्दी हो सके अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।